UP Vidhwa Pension Yojana 2024: केंद्र सरकार महिलाओ के हित के लिए बहुत सारी योजनाएँ चला रही है खास कर विधवा महिलाओ को बहुत लाभ प्रदान करती है। केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार भी राज्य की विधवा महिलाओ के लिए बहुत लाभ प्रदान कर रही है। राज्य में ऐसी बहुत सी महिलाएँ विधवा है जिसके परिवार में कोई नहीं है और अपना भरण -पोषण करने में असमर्थ है। ऐसी विधवा महिलाओ के लिए यूपी राज्य सरकार नयी योजना लायी है जिसका नाम UP Vidhwa Pension Yojana 2024 है।
इस योजना के अंतर्गत यूपी की विधवा महिलाओ को प्रतिमाह पेंशन प्रदान किया जाएगा जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी। विधवा महिला के परिवार में कोई ना होने के कारन महिला को जीवन यापन करने के लिए कई चुनोतियो का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही महिलाओ के लिए यह योजना का शुभारंभ 2020 किया गया था।
इस योजना के अंर्तगत कई विधवा महिलाएँ लाभ ले रही है उन्हें अभी तक हर महीने पेंशन राशि प्रदान की जा रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो जल्द ही योजना के अंतर्गत आवेदन कर ले। आवेदन करने की प्रक्रिया हमारे लेख में आपको बताई गई है तो हमारे इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 क्या है ?
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओ के लिए की गई है। जो महिलाएँ अपने भरण – पोषण करने में असमर्थ है ऐसी विधवा महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत हर महीने पेंशन के तौर पर वित्तय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा हर महीने 500 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। प्राप्त पेंशन राशि विधवा महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इस पेंशन राशि के उपयोग से विधवा महिला को अपना जीवन यापन करने में आसानी होगी जिससे भरण-पोषण के लिए दूसरों पर उनकी निर्भरता कम हो जाती है। इस योजना का लाभ यूपी की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली 18 से 60 वर्ष की सभी विधवा महिलाओं को मिलेगा।
UP Vidhwa Pension Yojana का उदेश्य
UP Vidhwa Pension Yojana का मुख्य उदेशय विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें एक बेहतर आजीविका प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा विधवा महिलाओ को हर महीने 500 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे विधवा महिला को जीवन यापन करने में आसानी रहेगी, उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस योजना के जरिए सरकार राज्य की विधवा महिलाओं की आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहती हैं।
सरकार अन्य योजना से भी महिलाओ को रोजगार प्राप्त करने की तक प्रदान करती है। Silai machine yojna 2024 के अंतर्गत सरकार विधवा महिला को फ्री सिलाई मशीन प्रदान कर रही है जिससे सिलाई काम कर घर बैठे महिलाएँ रोजगार प्राप्त सकती है।
UP Vidhwa Pension Yojana के लाभ
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाओ को लाभ मिले इसके लिए एक अच्छा प्रयास किया गया है। इस योजना के लाभ इस प्रकार है –
- UP Vidhwa Pension Yojana 2024 का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य की सभी विधवा महिला को मिलेगा।
- राज्य के विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 500 रुपए की वित्तय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस पेंशन राशि के उपयोग से विधवा महिला को अपना जीवन यापन में आसानी होगी और दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- यह योजना का लाभ राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी विधवा महिलाओं को प्राप्त होगा।
- इस योजना का लाभ राज्य के बीपीएल धारक महिला, विधवा और गरीब विधवा महिला को ही प्राप्त होगा।
- इस योजना के लाभ से राज्य की विधवा महिलाएँ आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
UP Vidhwa Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए छात्राओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबूक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 के लिए जरूरी पात्रता
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण पात्रता निश्चित की गई है, यदि आप इन पात्रताओं को पूरा करते हो तो ही आप इस योजना का लाभ ले सकते हो, वो कुछ इस प्रकार है :
- UP Vidhwa Pension Yojana का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य की मूल निवासी विधवा महिला को ही मिलेगा।
- आवेदक विधवा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- जो विधवा महिलाएँ सरकार की अन्य योजना का लाभ ले रही है उन महिलाओ को इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा।
- आवेदक विधवा महिला के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।
- जो विधवा महिला दूसरी विवाह कर लेती है, तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 मे आवेदन कैसे करें?
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 मे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो कि इस प्रकार से हैं –
Step 1 : UP Vidhwa Pension Yojana 2024 मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।

Step 3 : वेबसाइट के होम पेज़ पर आपको योजना मे ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
Step 4 : लिंक ओपन होते ही आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
Step 5 : अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
Step 6 : इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजो को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
Step 7 : अंत मे, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कर फॉर्म सबमिट कर देना है।
Step 8 : सबमिट कर लेने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भेज दिये जाएंगे जिसकी मदद से आप बाद में किसी भी समय आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 मे आवेदन स्थिति कैसे चेक करे ?
अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया था और आवेदन स्थिति चेक करना चाहते है, तो नीचे दिए हुए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे।
Step 1 : UP Vidhwa Pension Yojana मे आवेदन स्थिति कैसे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : इसके बाद आपको होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन योजना का एक विकल्प दिखाई देगा जहां पर आपको क्लिक करना होगा।
Step 3 : इसके बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलकर आएगा। आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर पूछा जाएगा।
Step 4 : जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर लेना होगा जो आपको आवेदन करते समय दिया गया था।
Step 5 : अब आपको “Send OTP” पर क्लिक करना है। पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा।
Step 6 : ओटीपी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड फील कर लेना है।
Step 7 : इसके बाद नीचे Login के बटन पर क्लिक करना है।
Step 8 : अब आप अपने आवेदन की स्थिति आसानी से देख सकते हैं।
इस प्रकार आप इस योजना में अपनी आवेदन स्थिति देख सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है।
निष्कर्ष
अगर आप एक विधवा महिला है और आपको UP Vidhwa Pension Yojana 2024 का लाभ लेना चाहती है तो हमने आपको सारी जानकारी दे दी है आप इस तरह आवेदन कर सकते है। अगर आपको और भी जानकारी चाहिए तो आप हमारा संपर्क कर सकते है या तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर से ले सकते है। धन्यवाद !!!
Also Read :
⇒ Post Office Gram Suraksha Yojana – रोज़ ₹50 निवेश करें और पाएं 35 लाख, यहाँ से करे आवेदन !!
⇒ Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 : जैविक खेती के लिए सरकार करेगी आर्थिक सहायता, ऐसे करे आवेदन !!