UP Free O Level Computer Training Yojana 2024 : अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो आपके लिए खुश खबर है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की है। इस योजना में छात्र और छात्राए को फ्री में कंप्यूटर का कोर्स करवाया जायेगा। इस योजना में सिर्फ ओबीसी के छात्रों को ही कोर्स करवाया जायेगा और उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा। इस योजना से सभी छात्रों सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगे, और उसे कंप्यूटर के मार्ग में अच्छा काम भी मिलेगा।
राज्य के जो भी ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार छात्र UP Free O Level Computer Training Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश है और आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में सभी जानकारी दी गई है जैसे की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया तो कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
UP Free O Level Computer Training Yojana 2024 क्या है ?
यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर योजना उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना में छात्र और छात्राए को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस योजना का लाभ सिर्फ ओबीसी छात्रों को दिया जायेगा। इस योजना से ओबीसी वर्ग के छात्रों को फ्री में कोर्स का प्रशिक्षण कराकर उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।
UP Free O Level Computer Training Yojana का मुख्य उद्देश्य ओबीसी नागरिकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और कंप्यूटर कौशल से लैस करना है, जिससे वे अपने करियर में नए आयाम स्थापित कर सकें। आपको मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आपको ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। तभी आपको इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
UP Free O Level Computer Training Yojana 2024 के उदेश्य
UP Free O Level Computer Training Yojana का मुख्य उदेश्य ये है की उत्तर प्रदेश राज्य के कमजोर वर्ग के छात्र और छात्राए को कंप्यूटर शिक्षण माध्यम उपलब्ध करवाना है। इस योजना के अंतर्गत, पात्र युवा नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे कंप्यूटर स्किल्स के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, युवा कंप्यूटर स्किल्स के आधार पर नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। साथ ही अपना भविष्य उज्जवल बनाने हेतु कंप्यूटर स्किल के आधार पर नौकरी का अवसर प्राप्त कर सकते है।
UP Free O Level Computer Training Yojana पात्रता
यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप निम्नलिखित पात्र होने चाहिए।
- आवेदक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए।
- UP Free O Level Computer Training Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए ओबीसी वर्ग के छात्र और छात्रा आवेदन करने के पात्र होंगे।
- आवेदक छात्र – छात्रा जो १२वि पास है वह ये योजना का लाभ उठा सकते है।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदक की परिवार की वार्षिक आवक एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
UP Free O Level Computer Training Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (10th की मार्कशीट)
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं की मार्कशीट)
- मोबाइल नंबर
UP Free O Level Computer Training Yojana 2024 में आवेदन करने की प्रक्रिया
अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपको निचे बताये स्टेप फॉलो करके आवेदन करना होगा।
Step 1 : सबसे पहले आपको यूपी फ्री ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : इसके बाद आपके सामने वेबसाइट होम पेज खुल जाएगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3 : क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
Step 4 : अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको Click के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 5 : अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपको OTP के लिए दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
Step 6 : इसके बाद आपको Verify and Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 7 : जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगइन पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
Step 8 : अब आपको लॉगिन डिटेल्स भरकर स्टूडेंट लॉगिन करना होगा।
Step 9 : लॉगिन करते ही अगले पेज पर आपके सामने योजना से संबंधित कुछ दिशानिर्देश आ जाएंगे।
Step 10 : ध्यानपूर्वक दिशानिर्देशों को पढ़कर नीचे दिए गए सहमति पर टिक करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 11 : अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
Step 12 : सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Save के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म सेव कर देना होगा।
Step 13 : इसके बाद आपको फॉर्म का प्रीव्यु देखना होगा और सभी जानकारी सही है तो Final Lock के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
Step 14 : फॉर्म का फाइनल लॉक करने के बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना होगा।
Step 15 : फिर उसके बाद आपको फॉर्म के साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
Step 16 : अब आपको यह आवेदन फॉर्म पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
इस प्रकार आपकी UP Free O Level Computer Training Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
निष्कर्ष
अगर आप कंप्यूटर की फील्ड में आगे बढ़ना चाहते है तो आपके लिए यह योजना बहुत लाभदायी है। आप UP Free O Level Computer Training Yojana 2024 में आवेदन कर के इस योजना का लाभ ले सकते है। अगर आपको इस योजना की और जानकारी चाइये तो आप हमारा संपर्क कर सकते है। या तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर से इस योजना की जानकारी ले सकते है।
Also Read :
⇒ Mukhyamantri Kalyani Pension Yojana 2024 | Apply Now
⇒ Up Divyang Pension New List 2024 – दिव्यांगों के पेंशन की लिस्ट हो गई जारी,जल्दी से अपना नाम चेक करे !!
⇒ UP Vidhwa Pension Yojana 2024 : विधवा महिलाओं को मिल रहा है मासिक पेंशन, यहां से जानिए कैसे करे आवेदन !!