Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024: केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। सरकार किसानो के लिए बहुत सारी योजनाएँ चला रही है। आज ऐसी ही एक योजना की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई है। किसानो के भले के लिए बनाए इस योजना का नाम परंपरागत कृषि विकास योजना है। इस योजना के अंतर्गत जैविक खेती करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी साथ ही आधुनिक तकनीक के बारे में किसानों को मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। आधुनिक तकनिकी के साथ जैविक खेती से किसानो को अच्छी उपज मिलेगी जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
अगर आप भी एक किसान है और आपकी भी कम उपज होती है या फसल ख़राब हो जाती है। तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। आज ही इस Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 में आवेदन कर ले, क्योकि इस योजना के अंतर्गत आपको सही मार्गदर्शन दिया जाएगा। आपको आवेदन प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं तो कोई बात नहीं। हम आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से शुरू से लेकर अंत तक की सभी जानकारी प्रदान कर रह है, बस आपको अंत तक हमारे साथ बने रहना है।
Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 क्या है ?
आजकल किसान खेती करने के लिए कई प्रकार के रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं, जिससे फसल कम समय में ही ख़राब हो जाती है। सब्जियाँ और फल भी रासायनिक खाद और दवाईयां के कारन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारिक है। ऐसे में अब सरकार जैविक खेती की और बढ़ावा दे रही है। इसलिए सरकार द्वारा Paramparagat Krishi Vikas Yojana की शुरुआत की गई है।
इस योजना के अंतर्गत रसायनिक मुक्त जैविक खेती के साथ खेत की उर्वकता बढ़ाना है, और क्लस्टर, क्षमता, मूल्यवर्धन, विपरण और आदनो को प्रोत्साहन मिलेगा। अगर किसी किसान के पास खेती के लिए पैसा नहीं है तो सरकार इसके लिए आपको पैसा देती है। खेत में होने वाली खाद्य चीजे भी रसायन मुक्त होगी जिससे देश के लोगो के स्वास्थ्य में भी सुधर होगा।
परंपरागत कृषि विकास योजना का उदेश्य
Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत जैविक खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी। जैविक खेती से खेत की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार भी होगा और किसानों के खेतों में पहले से ज्यादा उत्पादन हो सकेगी जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को स्थानीय और राष्ट्रीय बाजारों से भी सीधे जोड़ा जाएगा जिससे वह अपने उपज हुए उत्पादन को अच्छे दामों पर बेच सके और कमाई कर सके। यह योजना देश के लोगों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी ज्यादा उपयोगी साबित होगी।
⇒ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) – किसानो के लिए कृषि सिंचाई योजना, ऐसे करे आवेदन !!
Paramparagat Krishi Vikas Yojana के लाभ
परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभ कुछ इस प्रकार हैं।
- Paramparagat Krishi Vikas Yojana द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- इस योजना के अंतर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
- आधुनिक तकनीक के बारे में किसानों को मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
- Paramparagat Krishi Vikas Yojana के अंतर्गत जैविक खेती के लिए प्रति हेक्टेर रुपए 50,000 की आर्थिक सहायता अगले 3 साल के लिए दी जाएगी।
- किसानों को जैविक उर्वरक, कीटनाशकों और बीजों के लिए रुपए प्रति हेक्टेर रुपए 31000 दिए जाएंगे।
- किसानों को मूल्यवर्धन और वितरण के लिए प्रति हेक्टेर रुपए 8800 दिए जाएंगे।
- किसानो को क्षमता निर्माण और क्लस्टर निर्माण के लिए प्रति हेक्टेर रुपए 3000 दिए जाएंगे।
- अगर आपकी फसल किसी प्राकृतिक आपदा के कारन ख़राब हो जाती है तो सरकार द्वारा PM Fasal Bima Yojana 2024 के अंतर्गत फसल खराब होने पर बीमा राशि प्रदान की जा रही है।
Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 पात्रता
- आवेदक किसान भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक पेशें से किसान होना आवश्यक है।
- आवेदक किसानों के पास खुद की या किराए पर ली हुए खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
Paramparagat Krishi Vikas Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
इस योजना मे आवेदन करने के लिए निचे दिए गए सभी दस्तावेज़ होने आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
⇒ Annadata Sukhibhava Scheme 2024: किसानो को मिलेगी प्रति वर्ष 20,000 रुपये की वित्तय सहायता, यहाँ से करे आवेदन !!
Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करे ?
यदि आप भी उन किसानो मे से है जिसको खेत में अच्छी उपज नहीं मिलती और आपके पास ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज है और अभी तक इस योजना मे आवेदन नही किया है, तो आप नीचे गई प्रक्रिया का पालन करके इस योजना मे आवेदन कर सकते है।
Step 1 : Paramparagat Krishi Vikas Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
Step 3 : होम पेज पर आपको Registration ऑप्शन दिखेगा वहाँ पर क्लिक करे ।
Step 4 : क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको Individual Farmer के विक्लप का चयन करना होगा।
Step 5 : चयन करने के बाद एक और नया पेज खुलेगा और यहां पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जिसे आपको दर्ज कर लेनी होगी।
Step 6 : यहाँ पर आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होगा जिसकी सहायता से आप दोबारा इस पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
Step 7 : इसके बाद आपको नीचे Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
Step 8 : उसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Step 9 : क्लिक करने के बाद आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
Step 10 : इसके बाद आपके सामने आवेदन करें का एक ऑप्शन दिखेगा ,वहाँ पर क्लिक करना है।
Step 11 : क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
Step 12 : अब आवेदन फॉर्म को एक बार ध्यानपूर्वक पढ़ कर इसमें पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लेनी है।
Step 13 : इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर लेना है।
Step 14 : अंत में ,submit बटन पर क्लिक कर देना है।
इस तरह आप Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 में आवेदन कर सकते है।
More Details : Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024 PDF
निष्कर्ष
आप अगर एक किसान है और आप परंपरागत कृषि करना चाहते है तो आप इस योजना में आवेदन कर के कर सकते है हमने आपको Paramparagat Krishi Vikas Yojana के बारे में सारी जानकारी दे दिया है। अगर आपको कोई परेशानी होती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है या तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर से इस योजना की जानकारी ले सकते है। धन्यवाद !
Also Read :
⇒ Sudama Chatravriti Yojana 2024 : गरीब परिवार के छात्रों को शिक्षा हेतु सरकार देगी 5000 रूपए की छात्रवृत्ति, जानें पूरी जानकारी !!
⇒ Kisan Karj Mafi List 2024 – सरकार ने किया किसानो का कर्ज माफ़ ,यहाँ से देखे लिस्ट