Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना शुरू की है। जिसका सीधा लाभ किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। अगर आप झारखंड से हैं और किसी नई योजना के इंतजार में है, तो आप मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने Pashudhan Vikas Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार दुधारू पशुओं की खरीद पर किसानों को 90% तक की सब्सिडी दे रही है। इसका मतलब है कि किसानों को केवल 10% का ही भुगतान करना होगा।
योजना के माध्यम से सब्सिडी मिलने से दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय भी दोगुनी होगी। इस योजना के कारण झारखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बढ़िया होने वाली है। अगर आप भी किसान है और पशुपालन करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े। इस पोस्ट में हम आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी बता रहे हैं। यदि आप भी झारखंड से है और आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 क्या है ?
झारखंड सरकार राज्य के किसानों को पशुपालन कार्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक आकर्षित योजना शुरू की है। जिसका नाम है मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना। इस योजना के तहत किसानों को दुधारू पशु (गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि) खरीदने पर 90% तक की सब्सिडी मिलेगी। इसका मतलब है कि किसानों को पशु की केवल 10% कीमत ही चुकानी होगी। यह योजना राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए शुरू की गई है। योजना का संचालन झारखंड कृषि पशुपालन एवं सहकारी विभाग द्वारा किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के छोटे किसान व्यवसाय के तौर पर पशुपालन को एक अच्छा विकल्प मानते हैं। लेकिन पशुपालन बिजनेस को शुरू करने के लिए पर्याप्त पैसों की व्यवस्था नहीं हो पाती। इसी समस्या को दूर करने के लिए झारखंड सरकार ने पशुपालन विभाग कल्याण विभाग तथा ग्रामीण विकास के अंतर्गत चल रही समस्त पशुधन सब्सिडी योजनाओं को एकीकृत करके Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana को शुरू किया है। यह योजना राज्य में दूध, मांस तथा अंडा उत्पादन में वृद्धि करके किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 पात्रता
मुख्यमंत्री पशुधन योजना में आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित पात्र होने चाहिए।
- Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 का लाभ केवल झारखंड राज्य के किसानों को ही मिलेगा।
- जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसके पास पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
- Pashudhan Vikas Yojana के अंतर्गत किसी भी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते है, हालांकि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ परिवार को केवल एक बार ही मिल सकता है।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024के फायदे
मुख्यमंत्री पशुधन योजना में आवेदन करने से आपको निम्नलिखित लाभ हो सकते है।
- इस योजना के तहत किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए उन्हें दुधारू पशुओं की खरीद पर 90% तक की सब्सिडी मिलेगी।
- कोरोना महामारी से प्रभावित ग्रामीण लोगों को रोजगार का एक बेहतर साधन प्राप्त होगा।
- इसमें पशुपालन का व्यवसाय करने वाली व्यक्ति को यूनिट लागत का लगभग 10% से 25% रुपए ही खर्च करना पड़ेगा, शेष खर्चा सरकार अपनी तरफ से करेगी।
- इस योजना में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए सरकार ने 660 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
- झारखंड राज्य की निराश्रित महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों को 90% सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जबकि अन्य कमजोर वर्गों को 75% सब्सिडी दी जाएगी।
- सब्सिडी का पूरा पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।
- यह योजना किसानों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने के लिए प्रेरित करेगी।
- इस योजना की शुरुआत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंंगे।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन संबंधी दस्तावेज
- प्रशिक्षण का कोई सर्टिफिकेट (यदि हो तो)
- विकलांगता की स्थिति में विकलांग प्रमाण पत्र
- यदि आवेदक महिला विधवा है तो विधवा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 में आवेदन की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ लेने के लिए आपको निचे बताये स्टेप फॉलो करके आवेदन करना होगा।
Step 1 : आपको सबसे पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी पशुपालन कार्यालय में संपर्क करना होगा।
Step 2 : पशुपालन कार्यालय आपको आपके क्षेत्रीय पशु चिकित्सा हॉस्पिटल या फिर ब्लॉक में मिल जाएगा।
Step 3 : पशुपालन कार्यालय में जाकर सबसे पहले आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ले।
Step 4 : इसके बाद आप इस योजना का आवेदन फॉर्म मांगले।
Step 5 : अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी करके फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
Step 6 : अब आप यह फार्म वहीँ अधिकारी को जमा कर दें जहां से अपने प्राप्त किया था।
Step 7 : पशुपालन विभाग द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
Step 8 : यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
इस तरह आप इस योजना में आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है।
⇒ आवेदन फॉर्म झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना : यहां क्लिक करें।
निष्कर्ष
आप झारखंड राज्य से है और आप पशुधन में आपने रोजी रोटी कमाते है तो आप Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 में आवेदन कर के इस योजना का लाभ ले सकते है और अपना आर्थिक बोज कम कर सकते है।
Also Read :
⇒ PM Vishwakarma Yojana 2024 : अब मिलेगा 3 लाख रुपए तक का लोन साथ ही प्रशिक्षण और 15000 रूपये, यहाँ से करे आवेदन !!
⇒ Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana 2024 – राजस्थान सरकार दे रही है 25 लाख तक का स्वास्थ्य बिमा, जाने पूरी प्रक्रिया !!