Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024: सरकार द्वारा देश के छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाने के अनेक प्रयास किये जा रहे है। खास कर गरीब परिवारों के छात्रों के बारे में बहुत सोच रही है। आज एक ऐसी ही योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए जारी की गई है जिनका नाम मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना है। यह योजना के अंतर्गत छात्र – छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए मुफ्त शिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन छात्र – छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए दूसरे शहर या जिला में जाना पड़ता है और कोचिंग एवं आने जाने का खर्च बहुत बढ़ जाता है उन छात्रों के लिए यह योजना लाभदायी है।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 का सीधा लाभ गरीब परिवार के छात्रों को मिलेगा क्योकि छात्र – छात्राओं अच्छी नौकरी हासिल करना चाहते है पर कभी- कभी आर्थिक रूप से सक्षम ना होने के कारन कोचिंग नहीं ले पाते है और पीछे रह जाते है ऐसे छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। राज्य सरकार अपने ही जिले में विषय विशेषग्नों के अंतर्गत मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करवाएगी। अगर आप भी उतर प्रदेश से है और इस योजना के तहत आवेदन करता चाहते को तो हमारे लेख में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी इसलिए लेख जरूर पढ़े।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 क्या है ?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार के छात्र – छात्राओं का भविष्य उज्जवल बनाना है ताकि छात्र – छात्राओं को अच्छी नौकरी मिले और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बना पाए। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों प्रतियोगी परीक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षण अपने ही जिले में मुफ्त में प्रदान की जाएगी।
सरकार द्वारा इस योजना में विद्यार्थियों को उच्च स्तर का सिलेबस और Question Bank प्रदान किया जाएगा अब विद्यार्थीओ को कोचिंग के लिए दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा और कोचिंग के लिए फीस भी नहीं भरनी पड़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में बहुत ही आसानी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अंतर्गत UPSC, SSSC, NDA, NEET, JEE, CDS और अन्य भर्ती बोर्ड परीक्षाएँ की तैयारी करने की कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना |
योजना किसने शुरु की? | उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र |
लाभ | निःशुल्क कोचिंग सुविधा |
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 15 जून 2024 |
आवेदन समाप्ति होने की तिथि | 31 जुलाई 2024 |
कोचिंग प्रारम्भ होने की तिथि | 15 अगस्त 2024 |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://abhyuday.up.gov.in/ |
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 का उद्देश्य
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार के छात्र – छात्राओं का भविष्य उज्जवल बनाना है, ताकि छात्र – छात्राओं अच्छी नौकरी हासिल कर सके और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बना पाए। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के होशियार छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि छात्रों परीक्षा में उच्च गुण से उत्तीर्ण हो सके।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024 के लाभ
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हो, तो इस योजना के लाभ कुछ इस प्रकार है।
- Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के अंतर्गत छात्र जो अपने परिवार की स्तिथि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर पाते थे उनको निशुल्क कोचिंग मिलेगी।
- इस योजना के अंतर्गत UPSC, SSSC, NDA, NEET, JEE, CDS और अन्य भर्ती बोर्ड परीक्षाएँ की तैयारी करने की कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत छात्रों को अपने जिले में ही ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी।
- छात्रों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी करवाने की जिम्मेदारी भी सरकार द्वारा ले गई है।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए जरुरी पात्रता
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण पात्रता निश्चित की है, यदि आप इन पात्रताओं को पूरा करते हो तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हो, वो कुछ इस प्रकार है :
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थी ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
- एक विद्यार्थी सिर्फ एक बार ही इस योजना का लाभ ले सकता है।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज
अगर आप मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभ लेने के लिए पात्र है, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की पूर्ति करनी होगी
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज का फोटो
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत दी जाने वाली कोचिंग
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अंतर्गत आपको किन परीक्षाएँ की तैयारी करने की कोचिंग दी जाएगी इसकी सूचि निचे दी गई है।
- SSSC (उप-सेवा चयन आयोग)
- NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा)
- UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
- JEE (संयुक्त प्रवेश परीक्षा)
- CDS (संयुक्त रक्षा सेवा)
- NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी)
- UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)
- और अन्य भर्ती बोर्ड परीक्षाएँ
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 कार्यान्वयन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरआत उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है। यह योजना का हेतु छात्र – छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री में प्रदान करना है।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर जो विद्यार्थियों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है और नहीं कर सकते ऐसे विद्यार्थी कोचिंग ले पाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत छात्रों को अपने जिले में ही ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी। छात्रों को कोचिंग लेने के लिए अब दूसरे राज्य या जिले में नहीं जाना पड़ेगा।
- इस योजना के अंतर्गत छात्रों को विषय विशेषग्नों द्वारा कोचिंग प्रदान करवाए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आरंभ की गई कोचिंग संस्थाएं तकनीकी सुविधाओं से संपन्न होंगी।
- राज्य में संभागीय मुख्यालयों पर कोचिंग संस्थान स्थापित किए जाएंगे। इसी के साथ उन्हें वर्चुअल माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। जिसके कारन वह छात्र भी कोचिंग प्राप्त कर सके जो मुख्यालयों तक नहीं पहुंच सकते हैं।
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के साथ छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में सक्षम बनेगा और अपने सपनो को साकार होते हुए देख सकेगा।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –
Step 1 : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2 : आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
Step 3 : क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा। आपके सामने परीक्षा की लिस्ट दिखाई देगी।

Step 4 : यहाँ पर आपको जो परीक्षा के लिए कोचिंग लेना चाहते हो उस विल्कप पर क्लिक करना होगा।
Step 5 : अब आपके सामने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024 का आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
Step 6 : इस आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ कर करें।
Step 7 : आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
Step 8 : अब पूरा फॉर्म एक बार चेक कर सबमिट कर दे।
Step 9 : अंत में, Save के बटन पर क्लिक करें।
इस तरह आप इस योजना में आवेदन कर सकते हे और इस Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2024 का लाभ ले सकते है।
यह भी पढ़े :
☞ UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2024 : सरकार दे रही है बेटिओ को पढाई करने की लिए 30,000 की सहायता, जाने कैसे करे आवेदन
☞ Ration Card List Village Wise 2024: राशन कार्ड की नई ग्रामीण लिस्ट हुए जारी, अभी चेक करे अपना नाम !!
☞ Marriage Certificate Apply Online 2024: घर बैठे बनाई विवाह प्रमाणपत्र, अभी करे आवेदन !!