MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 : मध्यप्रदेश सरकार ने गांव में रहने वाली बेटी को पढ़ने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में बेटियों को पढाई के लिए हर साल 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान होती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि गांव में पढ़ रही बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएं और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएं। इस आर्टिकल में हम आपको गांव की बेटी योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।
यह योजना में न केवल बेटियों को उच्च शिक्षा तक पहुँचने में मदद कर रही है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह अभियान बेटियों को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज के साथ मिलकर समृद्धि की ओर पहुँचाने का माध्यम है। अगर आप भी मध्यप्रदेश से है और आपके घर में बेटी है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा, इस आर्टिकल में सभी जानकारी दी गई है जैसे की पात्रता, फायदे और आवेदन की प्रक्रिया। कृपया आप इस आर्टिकल को अवश्य पढ़े।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 क्या है ?
गांव की बेटी योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। यह योजना में गांव में पढने वाली बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसमे बेटियों को पढ़ने के लिए हर साल 5000 तक की सहायता प्रदान की जाती है। गांव की बेटी योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने इस योजना को शुरू किया था। जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश की ऐसी छात्राएं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और वे आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है। गांव की बेटी योजना के तहत, हर साल प्रत्येक गाँव से 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 10 माह तक मासिक 500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे वे अपने सपने को पूरा कर सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 उदेश्य
गांव की बेटी योजना का मुख्य उदेश्य बेटियों का भविष्य उज्जवल करना है। इस योजना से बेटिया आगे अच्छे से पढ़ सकती है और अपने पेरो पर खड़ा हो सकती है। Gaon Ki Beti Yojana 2024 आर्थिक आधार पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की राज्य की होनहार बेटियाँ आर्थिक रूप से गरीब परिवार की होनी की वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती है उन बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रतिमाह 500 रूपये धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करना। ये पैसे छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस प्रकार कहा जा सकता है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 पात्रता
गांव की बेटी योजना में आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित पात्र होने चाहिए।
- इस योजना में आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- Gaon Ki Beti Yojana 2024 केवल उन्ही बेटियों के लिए है, जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं।
- इस योजना में बालिका गांव के स्कूल से 12वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक छात्राये 12वी कक्षा की परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- Gaon Ki Beti Yojana मध्यप्रदेश के सभी वर्गों की छात्राओं के लिए है।
- अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको स्नातक कोर्स में एडमिशन लेना होगा।
- इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- यदि आप समाज में किसी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, या फिर अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं, या फिर सामान्य वर्ग से आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो आप Gaon Ki Beti Scholarship Form के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 – के लिए आवश्यक दस्तावेज
गांव की बेटी योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- मध्यप्रदेश का मूलनिवास पत्र
- Samagra ID
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- बैंक पासबूक
- पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
- कॉलेज आइडी
- ईमेल
- मोबाईल नंबर
MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 में आवेदन की प्रक्रिया
गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिए आपको निचे बताये स्टेप फॉलो करके आवेदन करना होगा।
Step 1 : इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2 : इस वेबसाइट पर आने के बाद “योजना के लिए आवेदन करें” की लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।

Step 3 : अब आपको इस योजना के आवेदन फॉर्म को भरना हैं।
Step 4 : आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से और ध्यान पूर्वक भरें।
Step 5 : और आवश्यक दस्तावेज भी स्कैन कर के जोड़े ले।
Step 6 : इस प्रकार आपने सफलतापूर्वक गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन कर लिया है।
इस तरह आप इस योजना का आवेदन कर सकते है और Gaon Ki Beti Yojana 2024 का लाभ ले सकते है।
निष्कर्ष
MP Gaon Ki Beti Yojana 2024 एक बहुत ही अच्छी योजना है, बेटियों के भविष्य के लिए अगर आप इस योजना में आवेदन कर ते है तो आपको आर्थिक सहाई मिलती है और आप उच्च अभ्यास कर सकते है। अगर आपको इस योजना के बारे में और भी जानकारी चाहिए तो आप हमें कांटेक्ट कर सकते है, या तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर से ले सकते है।
Also Read :
⇒ LIC Vidyadhan Scholarship 2024 – 10वीं और 12वीं पास छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, यहाँ से करे आवेदन !!