Bihar Labour Card Online Registration 2024 : बिहार लेबर कार्ड के लिए ऐसे करे आवेदन और जाने लिस्ट !!

Bihar Labour Card Online Registration 2024 : बिहार लेबर कार्ड बिहार के सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए बनाया गया है। बिहार सरकार बिहार के सभी श्रमिकों को बिहार लेबर कार्ड प्रदान कर रही है। जिससे श्रमिकों को कई सारी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हो। अब श्रमिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है

इस कार्ड से श्रमिक कई सारी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिससे श्रमिक अच्छी रोजगारी प्राप्त कर सके और पूरी लगन से काम करे। Bihar Labour Card प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको इस की पूरी जानकारी होनी चाहिए, जो इस आर्टिकल में दी गई है। Bihar Labour Card Online Registration करने के लिए आपको हम पूरा प्रोसेस बतायेगे और कैसे लिस्ट देखना हे ओ भी आपको बतायेगे।

Bihar Labour Card क्या है।

Bihar Labour Card श्रमिकों के लिए है। इस कार्ड श्रमिकों के पास होने से श्रमिकों को कई सारी सरकारी योजना का लाभ मिलता है। इनमें से कुछ लाभों में पेंशन, बीमा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, साइकिल और छात्रवृत्ति शामिल हैं। इस कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि किस श्रमिक को किस प्रकार का काम आता है। इस कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। जिससे आपके पास बिहार लेबर कार्ड आ जायेगा। और कई सारी योजना का लाभ मिलेगा।

विशेषताविवरण
योजना का नामबिहार श्रम कार्ड योजना 2024
लॉन्च का वर्ष2024
उद्देश्यश्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
पात्रताबिहार राज्य के श्रमिक
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटबिहार श्रम संसाधन विभाग

Bihar Labour Card के महत्वपूर्ण दस्तावेज

अगर आपको इस कार्ड का लाभ लेना है तो आप को निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होने आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • श्रमिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र

Bihar Labour Card के लाभार्थी

आपको अगर Bihar Labour Card का लाभ लेना हे तो निम्नलिखित व्यवसाय में से कोई भी काम आप करते होने चाहिए।

  • इलेक्ट्रीशियन
  • सीमेंट पत्थर ढोने का काम करने वाले
  • प्लंबर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची
  • टाईल मिस्त्री|
  • चूना बनाने वाले श्रमिक
  • हथौड़ा चलाने वाले
  • लोहार
  • पेंटर
  • भवन निर्माण व सडक निर्माण के अकुशल कारीगर व मजदुर|
  • छप्पर छाने वाले
  • कारपेंटर का कार्य करने वाले
  • राजमिस्त्री
  • निर्माण स्थलों पर चौकीदार
  • सड़क बनाने वाले
  • कुआं खोदने वाले
  • लेखाकार का काम करने वाले
  • सीमेंट गारा का मिश्रण करने वाले |
  • रोलर चालक |
  • नरेगा जॉब कार्ड में सूचीबद्ध श्रमिक
  • बिल्डिंग का कार्य करने वाले
  • सेंट्रिंग व लोहा बांधने का का काम करने वाले|
  • गेट ग्रिल बेल्डिंग का कम करने वाले |
  • कंक्रीट मिश्रण कराने वाले |
  • बढ़ई
  • पुताई करने वाले
  • रोड पुल आदि बनाने वाले कारीगर व हेल्पर |
  • लेखाकार
  • खिड़की की ग्रिल और दरवाज़े बनाने वाले
  • मंरेगा कार्य में बागवानी व वानिकी को छोड़कर काम करने वाले

इन कामो को करने वाले मजदुर लबर कार्ड के लिए लिए आवेदन कर सकते है |

Bihar Labour Card की पात्रता

बिहार का कोई भी सदस्य इस कार्ड का लाभ लेना चाहता है तो वह निम्नलिखित पात्र होना चाहिए।

  • Bihar Labour Card योजना में आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष और 60 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • अपने परिवार में से किसी और सदस्य का कार्ड पहले से नहीं बना होना चाहिए।
  • वे सभी आवेदक जिन्होंने 1 वर्ष में कम से कम 3 महीना श्रमिक के रूप में कार्य किया है वही ये कार्ड बनवाने के पात्र होंगे।
  • इस योजना में ऐसे मजदूर जो असंगठित क्षेत्र में काम करते है वो भी अपना मजदूर कार्ड बनाकर योजना का लाभ ले सकते है।

Bihar Labour Card के लाभ

बिहार लेबर कार्ड में आवेदन करने से श्रमिकों को निम्नलिखित लाभ मिल सकते है।

  • Bihar Labour Card Online Apply करने से आपको बिहार लेबर कार्ड बनाने के कई लाभ मिल सकते है जैसे की यदि आप के पास ये कार्ड है तो आपको भविष्य में कई सारी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है।
  • बिहार के जितने भी प्रवासी मजदूर है। जो वापस बिहार में आये है उन्हें अपना बिहार में श्रमिक पंजीकरण अवश्य करना चाहिए जिससे सरकार उन श्रमिकों के कार्य के हिसाब से उन्हें रोजगार में मदद मिल सके।
  • बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको बिहार सरकार की श्रम संसाधन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
  • ये आवेदन आप ऑफलाइन अपने जिले के श्रम संसाधन विभाग जाकर भी कर सकते है।
  • आवेदन करने करने के 1 सप्ताह के भीतर आवेदक के रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लेबर रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर लेबर कार्ड नंबर आ जायेगा।
  • इस नंबर के माध्यम से श्रमिक अलग अलग प्रकार की योजनाओ में अंतर्गत आवेदन कर पाएगे और योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • इससे बिहार सरकार को श्रमिकों की आवडत की जानकारी मिल सकेगी और उस हिसाब से उसे रोजगारी भी मिलेगी।
  • साथ में बिहार के श्रमिक को नए नए आवडत सिखने पर और अधिक रोजगारी के अवसर प्राप्त होंगे।
  • यदि श्रमिक द्वारा बिहार लेबर कार्ड बनवाया जाता है तो वह सरकार को अपनी कौशल की जानकारी भी प्रदान करेगा। जिससे श्रमिक को रोजगार प्राप्त होगा।

Bihar Labour Card की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आप Bihar Labour Card का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो तो निम्नलिखित स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करे।

Step 1 : सबसे पहले आपको श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2 : आपके सामने एक होम पेज खुलेगा। आपको होम पेज में श्रमिक पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।

image 47
Image Source : bocw.bihar.gov.in

Step 3 : इसके बाद आपका श्रमिक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा फॉर्म दी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसमे नाम, जन्मतिथि, पति/पिता का नाम, आधार नंबर, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर सब जानकारी दर्ज करे।


Step 4 : अब ओटीपी भेजे विकल्प में क्लिक करना होगा। जिससे आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा इस ओटीपी की बॉक्स में दर्ज करना होगा।

Step 5 : इसके बाद आपको डिक्लरेशन पर क्लिक करे। और फिर रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करे।

Step 6 : इसके बाद आपको श्रमिकलॉगिन पर क्लिक करना होगा। अब आपको मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।

Step 7 : इससे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

Step 8 : इस पेज में मांगी गई जानकरी जैसे की नाम, जाती, जन्मतिथि सब दर्ज करना होगा। और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।

Step 9 : इसके बाद आपको अपना संपर्क विवरण जैसे कि आपका Mobile Number, Email ID, पता आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद फिर से नेक्स्ट पे क्लिक करना होगा।

Step 10 : इसके बाद आपको अतिरिक्त जानकारी दर्ज करनी होगी। और फिर सेव बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 11 : अब आपके सामने स्क्रीन पर एक पॉपअप खुलेगा। इस पॉपअप में पूछा जायेगा आपको इस पंजीकरण को सबमिट करना है।

Step 12 : आपको Ok पर क्लिक करना है। इस तरह आप अपना ऑनलाइन आवेदन कर पाएगे।

Bihar Labour Card श्रमिक लिस्ट देखने की प्रक्रिया

Step 1 : बिहार कार्ड का लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Step 2 : इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।

Step 3 : होम पेज पर आपको रजिस्टर लेबर पर क्लिक करना होगा।

Step 4 : इस के बाद आपको अपना जिल्ला, गांव, क्षेत्र और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनना होगा।

Step 5 : इसके बाद आपको सर्च पे क्लिक करना होगा।

Step 6 : जससे बिहार का लिस्ट आपके सामने खुलेगा और आप बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2024 चेक कर सकेंगे।

इस तरह आप Bihar Labour Card के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लिस्ट देख सकते हे और कार्ड का उपयोग कर सकते है।

FAQs for Bihar Labour Card

1] बिहार श्रम कार्ड के लिए कौन पात्र है?

बिहार राज्य के वे सभी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं और जिनके पास निर्धारित दस्तावेज हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।

2] बिहार श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। श्रमिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी श्रम कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

3] बिहार श्रम कार्ड की वैधता कितनी है?

श्रम कार्ड की वैधता एक वर्ष की होती है, जिसे हर वर्ष नवीनीकरण करना पड़ता है।

4] श्रम कार्ड खो जाने पर क्या करें?

श्रम कार्ड खो जाने पर श्रमिक को नजदीकी श्रम कार्यालय में संपर्क करना चाहिए और दुबारा जारी करने के लिए आवेदन करना चाहिए।

5] क्या बिहार श्रम कार्ड का उपयोग अन्य राज्यों में भी किया जा सकता है?

बिहार श्रम कार्ड मुख्य रूप से बिहार राज्य में ही मान्य है, लेकिन कुछ योजनाओं का लाभ अन्य राज्यों में भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े : 

Jharkhand Karj Mafi Yojana 2024: अब किसानो का होगा 200000 रुपए तक का कर्ज माफ़। यहाँ से करे ऑनलाइन आवेदन !!

PM Kisan Yojana 17th Installment 2024 : सरकार दे रही है किसानो को 17 वी क़िस्त, यहाँ जाने कब और कैसे मिलेगी ?

Pan Card Online Apply 2024: घर बैठे ऑनलाइन पेन कार्ड बनाएं मात्र कुछ ही मिनिटों में, यहाँ से करे आवेदन !!