Gau Palan Yojana Bihar 2024: बिहार के किसानो के लिए खुश खबर। बिहार सरकार द्वारा किसानो के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम गौ पालन योजना है। इस योजना में गाय पलने वाले किसानो को सरकार 10 लाख तक अनुदान प्रदान करती है। उस सब्सिडी की मदद से राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसान गाय पालन बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ऐसे में बिहार के जिन किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है वो भी Gau Palan Yojana का लाभ ले सकते हैं।
इससे राज्य में डेयरी फार्म की संख्या में वृद्धि होगी, इसी के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी हासिल होगा। इसके अलावा किसानों के पास भी कमाई करने का अन्य स्रोत उत्पन्न हो जाएगा। इस योजना में गाय पालन से नागरिको को शुद्ध और पौष्टिक दूध प्राप्त हो सकता है। इस योजना से किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकते है। यदि आप भी बिहार के किसान है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में आपको सभी जानकारी दी गई है। कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
Gau Palan Yojana Bihar 2024 क्या है ?
गौ पालन योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक बेहतरीन स्कीम है जिसका लाभ राज्य के किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 75 फीसदी तक का अनुदान दिया जाता है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव न पड़े। इसकी वजह से देसी गायों की नस्ल में तेजी से इजाफा होगा। इस स्कीम के तहत बिहार में ज्यादा से ज्यादा डेयरी स्थापित हो पाएगा तथा दूध की कमी भी दूर होगी।
Gau Palan Yojana Bihar 2024 उदेश्य
गौ पालन योजना का मुख्य उदेश्य बिहार के किसानो को बढ़ावा देना। बिहार सरकार राज्य में देसी गायों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी चाहती है तथा इसकी वजह से दूध की कमी को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी।
बिहार सरकार राज्य में ज्यादा से ज्यादा डेयरी खोलने पर ध्यान दे रही है जिसके लिए दूध की आवश्यकता होगी जिसमे Gau Palan Yojana Bihar 2024 का अहम योगदान होने वाला है। इसके अलावा यह योजना पौष्टिक दूध की मात्रा में बढ़ोतरी करने में सहायक हो सकेगी। क्योंकि देसी गायों की संख्या में कमी होने के कारण पौष्टिक दूध की कमी हो रही है, जिससे समाज में बच्चों से लेकर युवाओं को पौष्टिक दूध नहीं मिल पा रहा है।
Gau Palan Yojana Bihar 2024 के फायदे
गौ पालन योजना में आवेदन करने से आपको निम्नलिखित लाभ हो सकते है।
- इस योजना का लाभ बिहार के कृषि क्षेत्र को दिया जायेगा।
- इस योजना के लाभ से सरकार गाय पालकों को देशी गाय खरीदने पर 50 – 75% तक अनुदान ( सब्सिडी ) प्रदान करेंगी।
- इस योजना में सरकार 10 लाख तक का सब्सिडी प्रदान कर रही है।
- इस योजना के द्वारा 2 या 3 गायों को खरीदने पर पिछड़े वर्ग, अनुसूचित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को 75% तक सब्सिडी राशि प्राप्त होगी।
- इसके अलावा अन्य वर्गों के लिए 15 गायों की संख्या तक 40% तक सब्सिडी देने की सुविधा है।
- Gau Palan Yojana Bihar 2024 की वजह से राज्य की बेरोजगारी दर कम होगी।
- इस योजना की वजह से लोगों को शुद्ध तथा पौष्टिक दूध की प्राप्ति होगी।
Gau Palan Yojana Bihar 2024 पात्रता
गौ पालन योजना में आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित पात्र होने चाहिए।
- आवेदक सबसे पहले इसका लाभ लेने वाला व्यक्ति बिहार का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु सिमा 18 वर्ष होनी चाहीऐ। सरकार ने इसकी अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की है।
- Gau Palan Yojana का लाभ लेने वाले किसानों के पास 4 उन्नत नस्ल के गायों के लिए कम से कम 15 डिसमिल जमीन होनी चाहिए।
- और अगर आपके पास 15 से 20 उन्नत नस्ल के गायों है तो किसान के पास कम से कम 30 डिसमिल जमीन होनी चाहिए।
Gau Palan Yojana Bihar 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
गौ पालन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पहचान पत्र (आधार/पैन कार्ड/वोटर आईडी) की छाया प्रति
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए अनिवार्य)
- बीपीएल/राशन कार्ड की छाया प्रति
- बैंक पासबुक की छाया प्रति
Gau Palan Yojana Bihar 2024 में आवेदन करने की प्रक्रिया
गौ पालन योजना में लाभ लेने के लिए आपको निचे बताये स्टेप फॉलो करके आवेदन करना होगा।
Step 1 : इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Gau Palan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : अब आपके सामने वेबसाइट की होम पेज खुल जायेगा।
Step 3 : उसके बाद आप वहां पर आवेदन करने के लिए Login करें पर क्लिक करें।
Step 4 : आपके सामने इस योजना का एक पेज खुलेगा, जिसमे आपको नया पंजीकरण पर क्लिक करना है।
Step 5 : उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको सभी जानकारी दर्ज करनी है तथा Registration कर लेना है।
Step 6 : registration करते ही आपको यूजरनाम और पासवर्ड मिल जायेगे उसकी मदद से Login करना है।
Step 7 : अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
Step 8 : उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
Step 9 : अंत में उस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
इस तरह आपका आवेदन हो जायेगा। और आप अगर इस योजना में पात्र होंगे तो आपको इस योजना का लाभ मिल जायेगा।
निष्कर्ष
Gau Palan Yojana Bihar 2024 एक बहुत ही लाभ कारी योजना है जो किसान गाय पालना चाहते है उन्हें सरकार आर्थिक सहाई करेगी। हमने आपको इस योजना की सभी जानकारी दे दिया है। अगर आपको इस योजना में कोई भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो हमारा संपर्क कर सकते है या तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर से जानकारी ले सकते है।
Also Read :
⇒ SBM Yojana Online Apply 2024 : शौचालय बनाने के लिए सरकार दे रही है 12,000 रुपए, जाने पूरी प्रक्रिया !!
⇒ Haryana Chirag Yojana 2024: अब गरीब परिवार के बच्चों को भी मिलेगा निजी स्कूलों में मुफ्त में पढ़ने का मौका,यहाँ से करे आवेदन !!