Mukhyamantri Work From Home Yojana : जैसे की आप लोग जानते ही है की सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए एक से बढ़कर एक प्रयास किए जा रहे है ताकि महिलाओ को किसी के पर भी निर्भर ना रहना पड़े और खुद की एक पहचान बना पाए। सरकार एक और बार राजस्थान राज्य की महिलाओ के लिए एक योजना लायी है जिसका नाम Mukhyamantri Work From Home Yojana है।
कोविड-19 महामारी से वर्क फॉर्म होम को बहुत बढ़ावा दिया गया है। सरकार भी घर से काम करने को प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य की महिलाओ को घर बैठे ही काम करने का मौका दिया जा रहा है, ताकि महिलाओ घर के काम के साथ घर बैठे ही कमाई कर सके। महिलाओ को उनकी रूचि और कार्यक्षमता के अनुसार काम मिलेगा। महिलाएँ घर बैठे ही अपने बच्चो और परिवार का ख्याल रख सकती है और साथ साथ काम कर सकती है। महिलाओ को इसके लिए अच्छा रोजगार भी प्राप्त करवाया जाएगा।
क्या आप भी यह योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। आपको बता दे की सरकार इस योजना के द्वारा आगामी वर्ष में 20,000 महिलाओं को रोजगार प्राप्त करवाएगी। Mukhyamantri Work From Home Yojana के बारे में और जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े। हमारे आर्टिकल में आपको योजना के लाभ, कोनसी पात्रता होनी चाहिए, कोनसे जरुरी दस्तावेज और आवेदन कैसे करना है उसकी प्रक्रिया सभी के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
Mukhyamantri Work From Home Yojana क्या है ?
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत राजस्थान की महिलाओ के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार महिलाओ को घर बैठे काम करके कमाई करने का अवसर प्राप्त करवा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ घर बैठे काम कर ने के साथ साथ अपने बच्चो की देखभाल भी कर सकती है। अब महिलाओ को काम करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की रुचि और कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट निश्चित किया गया है। इस योजना में महिलाओं को राजकीय विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस योजना में विधवा महिला, तलाकशुदा महिला , निराधार महिला आदि को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
Mukhyamantri Work From Home Yojana का उदेश्य
Mukhyamantri Work From Home Yojana का मुख्य उदेश्य महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना राजस्थान की महिलाओ को घर बैठे पैसे कमाने के लिए एक अवसर पैदा करती है। कई बार महिलाओ को पारिवारिक कारनोसर अपनी जॉब छोड़नी पड़ती है या उनके पास कौशलता होने पर भी जॉब नहीं कर पाती। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस योजना का निर्माण किया गया है। अब महिलाएँ अपने रूचि और कार्य कुशलता के अनुसार घर बैठे ही काम कर सकेगी और कमाई कर सकेगी। जिससे महिलाओ के जीवन स्तर में भी सुधर आएगा और उनके पारिवारिक आय में योगदान मिलेगा।
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के फायदे
राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओ को रोजगार मिले इसके लिए एक अच्छा प्रयास किया गया है। इस योजना के लाभ इस प्रकार है –
- Mukhyamantri Work From Home Yojana का मुख्य लाभ यह है की जो महिलाएं पारिवारिक कारनोसर बहार जाकर काम नहीं कर सकती है वे घर में ही रहकर काम कर सकेंगी।
- यह योजना से राज्य की सभी महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
- इस योजना से महिला के पारिवारिक आय में वृद्धि होगी।
- Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट निश्चित किया गया है।
- इस योजना का लाभ राज्य की 20 हजार महिलाओं को प्रदान किया जाने वाला है।
- महिलाएं घर बैठे काम करने के साथ अपने परिवार में भी ध्यान दे पाएंगी।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को अपने कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए पात्रता
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो राजस्थान सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण पात्रता निश्चित की गई है, यदि आप इन पात्रताओं को पूरा करते हो तो ही आप इस योजना का लाभ ले सकते हो, वो कुछ इस प्रकार है :
- आवेदक महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी अनिवार्य है ।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- विधवा, तलाकशुदा, विकलांग आदि महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी।
Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर किसी भी महिला को Mukhyamantri Work From Home Yojana का लाभ चाहिए, तो उन महिला को निम्नलिखित दस्तावेजों की पूर्ति करनी होगी –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अन्य कौशल दस्तावेज
- कार्य अनुभव दस्तावेज
- विशेष श्रेणियों के लिए दस्तावेज (विकलांग, तलाकशुदा, विशेष रूप से विकलांग, हिंसा की शिकार महिलाएँ)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए आवेदन कैसे करे?
Mukhyamantri Work From Home Yojana मे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –
Step 1 : Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जाएगा।

Step 3 : अब होम पेज पर आपको “Onboarding” का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, उस मेनू में से “Applicant (Only Females)” वाला ऑप्शन चुनें।
Step 4 : इसके बाद आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा वहाँ पर आपको “New User Register” ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
Step 5 : यहाँ पर आपको अपना “Jan Aadhaar Number” और “Addhar Number” दर्ज कर लेना होगा और बाद में “Fetch Details ” बटन पर क्लिक कर देना है।
Step 6 : अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
Step 7 : एप्लीकेशन फॉर्म मैं आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
Step 8 : इसके बाद आपको Register ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 9 : सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
Step 10 : इसके बाद आप अपनी इच्छा अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Step 11 : आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लेना है।
Step 12 : और मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अटैच कर लेना है।
Step 13 : पंजीकरण पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करें।
इस प्रकार आप इस योजना में आवेदन कर सकते है और Mukhyamantri Work From Home Yojana का लाभ ले सकते है।
निष्कर्ष
राजस्थान सरकार का Mukhyamantri Work From Home Yojana उन सभी महिलाओ को लाभ दायी हे जो कुछ न कुछ करने केलिए तत्पर रहती है जो आपने परिवार का धयान रख कर भी जॉब करना चाहती है उनके लिए यह योजना बहुत ही लाभ दायी हे तो आप इस योजना का आवेदन कर के लाभ ले सकते है हमने आपको इस योजना की साडी जानकारी दे दिया है। अगर आपको और जानकारी चाहिए तो आप हमसे संपर्क कर सकते है, या तो आधिकारिक वेबसाइट पर से इस योजना की जानकारी ले सकते है।
Also Read :
⇒ Bihar Samuhik Nalkoop Yojana 2024 – बिहार सरकार दे रही है नलकूप लगवाने पर 80% की सब्सिडी, जाने पूरी प्रक्रिया !!
⇒ MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 : अब श्रमिक परिवार के खिलाड़ियों को मिलेगी 10,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि, यहाँ से करे आवेदन !!