श्रमिक बसेरा योजना : देश में कही सरे श्रमिक अपना घर छोड़ कर दूसरे राज्य में मजदूरी करने के हेतु जाते है परन्तु श्रमिकों जिस राज्य में जाना होता है वह कही सारी मुश्केली का सामना करना पड़ता है उसमे मुख्य मुश्केली आपने घर न होना है। इस समस्या का समाधान कर ने हेतु गुजरात सरकार ने मजदूरों की इन समस्याओं को देखते हुए एक बेहतरीन योजना शुरू की है। जिसका नाम Shramik Basera Yojana है। इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को सरकार द्वारा राज्य के चार शहरों में मात्र 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अस्थायी आवास मुहैया कराए जाएंगे।
अगर आप भी गुजरात राज्य के निर्माण श्रमिक है और Shramik Basera Yojana 2024 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ ले सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से श्रमिक बसेरा योजना 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि गुजरात के किन चार शहरों में श्रमिक बसेरा आवास केंद्र बनाए जाएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए विस्तार से जानते हैं श्रमिक बसेरा योजना के बारे में।
श्रमिक बसेरा योजना 2024 Overview
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 18 जुलाई 2024 को राज्य के निर्माण श्रमिकों के लिए श्रमिक बसेरा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों को केवल 5 रुपए प्रतिदिन की नहीवट दर पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराएगी। यानी 1 महीने तक निर्माण श्रमिकों को बसेरा में ठहरने पर महज 150 रुपए की मामूली रकम का भुगतान करना होगा।
श्रमिक बसेरा योजना के माध्यम से बसेरों के तैयार होने पर लगभग 15000 निर्माण श्रमिकों को लाभ मिलेगा। इस योजना का अगले तीन सालों में और विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक ऐसे मजदूरों को इस अस्थायी आवास का लाभ मिल सके। अब निर्माण श्रमिकों को इस योजना के माध्यम से काम करने के लिए दूसरी जगह जाकर रहने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।
Gujarat Shramik Basera Yojana 2024 का उद्देश्य
सरकार द्वारा श्रमिक बसेरा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भोजन, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक आधार उपलब्ध करा कर उनके जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन लाना। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कंस्ट्रक्शन के काम में लगे मजदूरों को केवल 5 रुपए प्रतिदिन की मामूली रकम पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य में कोनसे शहरों में बनाए जाएंगे घर
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह स्पष्ट किया है कि केवल निर्माण श्रमिकों के हित के लिए ही यह योजना लाई जा रही है। श्रमिक बसेरा योजना के लिए मुख्यमंत्री ने मजदूरों के रहने के लिए 17 आवास संरचनाओं का भूमि पूजन समारोह किया। उन्होंने कहा है कि देश के विकास एवं प्रगति के लिए परिश्रम का पसीना बहाने वाले निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का सर्वग्राही कल्याण सरकारों का दायित्व है। वह राज्य सरकार के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के उपक्रम से अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट शहरों में श्रमिकों के रहने के लिए आवास बनाए जाएंगे। जिन्हें बनाने के लिए लगभग 1,500 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
गुजरात श्रमिक बसेरा योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
गुजरात सरकार ने मजदूरों लिए 18 जुलाई 2024 को अहमदाबाद में श्रमिक बसेरा योजना को लॉन्च किया।
- इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को केवल 5 रुपए प्रतिदिन की लगत से आवास का लाभ प्राप्त होगा।
- श्रमिक बसेरा योजना के लिए मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट शहरों में मजदूरों के रहने के लिए 17 आवास संरचनाओं का भूमि पूजन समारोह किया।
- इस योजना के माध्यम से लगभग 15,000 निर्माण श्रमिकों को लाभ प्राप्त होगा।
- अगले तीन सालों में लगभग 3 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लाभ के लिए पूरे गुजरात में ऐसे और अधिक आवास केंद्र बनाए जाएंगे।
- गुजरात सरकार द्वारा इस योजना पर 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- Shramik Basera Yojana के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है।
- ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध होने से श्रमिक घर बैठे योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
- यह योजना निर्माण श्रमिकों को घर की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।
Shramik Basera Yojana 2024 के लिए पात्रता
श्रमिक बसेरा योजना के अंतर्गत आवेदन करने केलिए गुजरात सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है जिसे पूरा लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं।
- आवेदक को गुजरात राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर काम करने वाले गरीब नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना के लिए केवल निर्माण श्रमिक पात्र होंगे।
श्रमिक बसेरा योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
Shramik Basera Yojana के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- श्रमिक कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Shramik Basera Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
गुजरात सरकार द्वारा श्रमिक बसेरा योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से घर बैठे श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से Shramik Basera Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Step 1 : सबसे पहले आपको E Nirman Gujarat पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 : इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Step 3 : वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register Yourself के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 4 : क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

Step 5 : अब आपको इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
Step 6 : जैसे Full Name, Aadhar Card No., Gender, Birthdate, Mobile No, Email ID, Password और Confirm Password दर्ज करना होगा।
Step 7 : इसके बाद आपको User Type में Construction Worker का चयन करना होगा।
Step 8 : अंत में आपको Captcha Code दर्ज कर Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 9 : इस प्रकार आपकी श्रमिक बसेरा योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस तरह आप इस योजना के आवेदन कर के लाभ ले सकते है। इस योजना से जुडी जानकारी केलिए हम टाइम पर आपसे माहिती शेयर करते रहेंगे।
यह भी पढ़े :
☞ Shramik Basera Yojana 2024 : गुजरात में मजदूरों को मिलेगा सिर्फ 5 रुपये प्रतिदिन के किराए पर अस्थायी आवास, CM भूपेंद्र पटेल ने की नई घोषणा !!
☞ Ladka Bhau Yojana 2024 Online Apply : महाराष्ट्र के सभी युवाओं को मिलेंगे सरकार की तरफ से ₹10000 रुपये प्रतिमाह
☞ Ladla Bhai Yojana Maharashtra 2024 –12 वी पास, डिप्लोमा डिग्री और स्नातक युवाओ को सरकार देगी सहायता, आज ही करे ऐसे आवेदन !!